मऊगंज में 14 साल की आठवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सहेली के साथ आठवीं प्री-बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में दो बाइक पर चार युवक मिले। दोनों छात्राओं को जंगल ले गए। एक को कुछ दूर पर छोड़ दिया, फिर दूसरी छात्रा के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। शाम को परिजनों के किसी ग्रामीण से सूचना मिली कि आपकी बेटी जंगल में बेहोश पड़ी है। परिजन तुरंत वहां पहुंचे। उसे सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। मां बोली- तीन लोगों ने मिलकर की वारदात सूचना मिलते ही एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक थाना पहुंचे। इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एसपी ने बताया कि गैंगरेप की शिकायत मिली है। होश में आने के बाद लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़िता की मां ने भी बताया कि दो-तीन लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
मऊगंज में परीक्षा देने निकली आठवीं की छात्रा से गैंगरेप:जंगल में बेहोश मिली, नशीला पदार्थ खिलाने की आशंका, 4 आरोपियों के नाम आ रहे सामने
