यूपी में धूमधाम से मनाई जा रही ईद:पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में, ड्रोन से निगरानी; संभल में अमेरिका मुर्दाबाद के लगे नारे

Spread the love

प्रदेशभर में शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई जा रही। आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, समेत प्रदेश के जिलों में सुबह के समय लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। जबकि प्रदेश में नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में रही। पुलिस मस्जिद और ईदगाह के पास ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं संभल के सिरसी में ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान शिया समुदाय के लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। बताया गया कि यह विरोध ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत अन्य लोगों की मौत को लेकर जताया गया।नमाज के बाद लोग मस्जिद से बाहर निकले और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कानपुर के जाजमऊ ईदगाह में करीब 45 हजारं नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। तस्वीरें देखिए… ईद से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…