आयोग ने परिवहन आयुक्त, जिला परिवहन अधिकारी जयपुर, पुलिस कमिश्नर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी व जयपुर मजिस्ट्रेट से आग्रह किया है कि वे इस घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट जल्द ही पेश करें। वहीं अपने-अपने स्तर पर यह भी सुनिश्चित करें कि यात्री वाहनों में सुरक्षा के मापदंड हों। वहीं इस हादसे में आहत व घायल लोगों और उनके परिजनों को उचित सहायता व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।
खतरनाक यात्री बसों के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई करें, यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम हो
