उत्तराखंड में आज पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपडेट

Spread the love

देहरादून समेत उत्तराखंड में 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित दिखेगा. उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की 3000 मीटर से ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है. बद्रीनाथ व गंगोत्री जैसे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और 1 मार्च को पूरे राज्य में साफ मौसम का पूर्वानुमान है.