पलवल के बामनीखेड़ा-रायदासका मार्ग पर एक ईको कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ईको ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ईको ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रायदासका गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि वह बीते कल शाम करीब सात बजे अपने मौसी के बेटे हैप्पी के साथ बाइक पर रायदासका से बामनीखेड़ा रोड पर जा रहे थे। गाड़ी का नंबर नोट कर लिया इसी दौरान एक तेज रफ्तार ईको कार ने लापरवाही से उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण और हैप्पी दोनों को गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद ईको ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन कृष्ण ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण हैप्पी की मौत हो गई। कृष्ण का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पलवल में ईको ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर घायल; ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार
