विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण जरूरी : हरजाप

educational-tours-are-essential-for-the-all-round
Spread the love

विद्यार्थियों ने जल के स्रोतों का अवलोकन किया

विद्यार्थियों ने पौधों के लिए जल के स्रोतों का भी अवलोकन किया और यह जाना कि किस प्रकार पानी फसलों की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों ने अपने आस-पास के पर्यावरण का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस भ्रमण ने न केवल उनका मनोरंजन किया बल्कि उन्हें प्रकृति से जोड़ने का कार्य भी किया।

इस यात्रा का उद्देश्य कक्षा में पढ़ाए गए सिद्धांतों को वास्तविक जीवन से जोड़ना था, जिसमें विद्यार्थी सफल भी रहे। उन्होंने देखा कि पाठ्यपुस्तकों में पढ़ी जानकारी वास्तव में किस प्रकार खेतों और प्रकृति में लागू होती है।

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि इस तरह का शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक और उपयोगी है। इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थी कक्षा के बाहर की दुनिया को देखते और समझते हैं।

कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, विद्यालय प्रबंधक समिति के सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली ने बधाई दी।