पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा में डोली धरती

Spread the love

डान अखबार ने पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के हवाले से यह जानकारी दी। पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भूकंप के झटके बहावलपुर, डेरा गाजी खान, फैसलाबाद, गुजरांवाला, गुजरात, लाहौर, मुल्तान, साहीवाल और सरगोधा संभागों में भी महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रेस्क्यू 1122 प्रवक्ता बिलाल फैजी के अनुसार अभी तक कोई परेशानी की बात नहीं है।

डान के अनुसार पाकिस्तान तीन प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों अरब, यूरो-एशियाई और भारतीय पर स्थित है। यहां भू-गर्भीय हलचल होती रहती है।

हिंदूकुश क्षेत्र को दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद, रावलपिंडी और आसपास के क्षेत्रों में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटकों से इमारतें हिल गई थीं।