हरियाणा सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। HSSC (हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) ने पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) और स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए ई-टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया है। विभाग ने टेंडर भरने की लास्ट डेट भी जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के लास्ट या मार्च के फर्स्ट वीक में इस अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा। इससे पहले कमीशन ने 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी की थी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह सोशल मीडिया पर रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने की सूचना दे चुके हैं। अब पढ़िए क्या होती है ई-टेंडरिंग प्रक्रिया… 2 पॉइंट में जानिए फिजिकल-स्क्रीनिंग टेस्ट के बारे में…. फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में मेल कैंडिडेट को 12 मिनट में 2.5 किमी और फीमेल को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा। वहीं पूर्व सैनिकों को एक किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की हाइट और चेस्ट (फीमेल कैंडिडेट को छोड़कर) का माप लिया जाता है। डिजिटल उपकरणों से होगा मेजरमेंट: हाइट और चेस्ट का माप डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा। एचएसएससी के अनुसार, इन उपकरणों में कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इसके रिजल्ट भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।फिजिकल टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट्स को नॉलेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अब पढ़िए क्या है फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस… 1. फॉर्म भरने का पहला प्रोसेस क्या है? हरियाणा पुलिस में ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं। यहां Advt No- 01/2026- ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर रिक्रयूटमेंट टू पोस्ट ऑफ पुलिस डिपार्टमेंट के लिंक पर जाना होगा। यहां आपको कुछ जरूरी इंस्ट्रक्शन पढ़ने को मिलेंगे। 2. ग्रुप-सी CET रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा डिक्लेरेशन पर क्लिक करने के बाद प्रोसीड पर करें। अब आपको अपना ग्रुप सी सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी को भरने के बाद आपके सामने सीईटी फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स आ जाएंगी। अब प्रोसीड टू कम्पलीट योर योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर जैसे टैब में अपनी जानकारी देनी होगी। 3. हर डिटेल के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जो जानकारी आप भर रहे हैं, उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर jpg/jpeg/png फॉर्मेट में 4kb से 100kb के अंदर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म प्रिव्यू में अपनी सभी जानकारियां देख लें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसके सभी पेजों पर साइन करके तारीख लिखकर पूरा फॉर्म की साइन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। 4. HSSC की वेबसाइट देखते रहें युवा अन्य जानकारी के लिए युवाओं को ये सलाह दी जाती है कि वह टाइम टू टाइम हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की बेवसाइट जरूर देखते रहें। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव आकर युवाओं के सवालों के जवाब दे रहे हैं। —————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा पुलिस भर्ती का पोर्टल एक्टिव, करें आवेदन: HSSC चेयरमैन ने लिंक शेयर किया, लास्ट डेट भी बढ़ाई; दिन में हुआ उम्र में छूट का ऐलान हरियाणा में होने वाली 5500 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए उम्र की उलझन में फंसे युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने युवाओं को 3 साल उम्र में छूट देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी दोपहर में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद दी। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा पुलिस भर्ती की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू:फरवरी-मार्च में फिजिकल टेस्ट कराने की तैयारी; 31 जनवरी टेंडर भरने की लास्ट डेट
