उन्होंने कहा कि इससे इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी और अधिक पर्यटक राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से एक नई पर्यटक ट्रेन को भी स्वीकृति देने का अनुरोध किया। यह नई ट्रेन ‘महाराजा एक्सप्रेस’ और ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ की तर्ज पर चलाई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एक नई पर्यटक ट्रेन के माध्यम से राजस्थान के पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। यह पहल न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी पैदा करेगी।
