नकली नोटों के बंडल दिखाकर महिलाओं के जेवर काे उड़ाने वाले आराेपित गिरफ्तार

dwarka-police-arrested-two-accused
Spread the love

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने शुक्रवार को बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि सुल्तानपुरी के रहने वाले अनिल और सूरज इलाके में घूमकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। इसके बाद एसआई जयबीर सिंह की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम सफेदा पार्क के पास निगरानी में जुट गई। करीब 6:40 बजे दोनों युवक वहां आए तो मुखबिर ने उनकी पहचान कराई। संकेत मिलते ही टीम ने दोनों को दबोचा लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित अनिल के खिलाफ दिल्ली के कई थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें चोरी, लूट, मारपीट, हथियार रखना, घर में घुसकर चोरी और कई अन्य मामले शामिल हैं। वहीं दूसरा आरोपित सूरज भी नशे का आदी है, हालांकि उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं मिला।

ठगी का तरीका– नकली नोटों से भरा बंडल दिखाते, विश्वास जीतते और जूलरी ले भागते

पुलिस के अनुसार आरोपित महिलाओं को पहले नकली नोटों के बंडल दिखाकर झांसा देते थे कि उनके पास बड़ी रकम है और उन्हें तत्काल जरूरत है। बातचीत के दौरान भरोसा जमाकर वे महिलाओं से सोने के गहने उधार लेने का नाटक करते और फिर मौके से फरार हो जाते थे।