देवलटांड में धूमधाम से सम्पन्न हुआ दुर्गोत्सव, शुक्रवार को होगा रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन

Spread the love

महासप्तमी और महाष्टमी के दिन रामायण पाठ का आयोजन किया गया, वहीं महानवमी की संध्या को झुमर संगीत कार्यक्रम ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महाष्टमी पर देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही। गांव के भक्तों के लिए पूजा के निर्धारित समय के अनुसार टोलावार पूजा की परंपरा का पालन किया गया।

शुक्रवार को होगा रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन

देवलटांड दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम एकादशी के दिन आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर हर वर्ष विजया दशमी के दिन रावण दहन किया जाता था, लेकिन इस बार दशहरा गांधी जयंती के साथ पड़ने के कारण कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। शुक्रवार को धूमधाम के साथ रावण दहन और देवी प्रतिमा विसर्जन का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि देवलटांड में झारखंड राज्य गठन से पूर्व से ही रावण दहन की परंपरा चली आ रही है, जिसे आज भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है।