Dulha Bazaar: शेरवानी हो या जोधपुरी सूट! देहरादून के दूल्हा बाजार में किफायती दामों पर मिलता है लेटेस्ट वेडिंग कलेक्शन

Spread the love

Dulha Bazaar Dehradun: शादी का सीजन शुरू होते ही दूल्हे और उनके परिवार के लिए ‘परफेक्ट लुक’ तलाशना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. अगर आप भी जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं, तो देहरादून का ऐतिहासिक ‘दूल्हा बाजार’ आपकी शॉपिंग की सारी परेशानी का हल है. यहां एक ही छत के नीचे शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न, जोधपुरी सूट और लेटेस्ट ट्रेंडी कोट-पेंट का ऐसा कलेक्शन है, जो परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम पेश करता है. किफायती दामों और सिर से पैर तक की पूरी एक्सेसरीज के लिए मशहूर यह बाजार आज भी दूल्हों की पहली पसंद बना हुआ है.