कुरुक्षेत्र जिले के बाहरी गांव में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सहायक के पद पर काम करने वाले कर्मी के बड़े भाई ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर के ड्राइंग रूम में उनका शव रस्सी के साथ पंखे पर लटका मिला। परिवार ने उनको लटका देखकर नीचे उतारा और LNJP अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, 50 साल के सोहन लाल को पिछले 10-12 साल से मिर्गी के दौरे के शिकार थे। वे करीब दो साल से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका कुरुक्षेत्र से ही एक साइकिएट्रिस्ट से इलाज चल रहा था। दवाइयां लेने पर उसका व्यवहार ठीक रहता था। दवाइयां ना लेने पर कभी-कभी ज्यादा बोलते थे और बेचैन रहते थे। शादी के 2 साल बाद तलाक छोटे भाई गुलशन कुमार (45) निवासी बाहरी गांव ने पुलिस को बयान दिया कि वे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सहायक हैं। उनके बड़े भाई सोहन लाल की साल 2004 में शादी हुई थी। शादी से उनके पास एक बेटा पीयुष है] लेकिन शादी के 2 साल बाद उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चुका था। डिप्रेशन के चलते लगाया फंदा उन्होंने आगे बताया कि बीती रात डिप्रेशन के चलते उनके बड़े भाई सोहन लाल ने ड्राइंग रूम में छत के पंखे से रस्सी के साथ फंदा लगा लिया। मेरे पिता शिवकुमार ने सबसे पहले भाई को फंदे पर लटका हुआ देखा। तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गए। यहां से डॉक्टर ने उसे LNJP अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच करके मृत घोषित कर दिया। उनके भाई सोहन लाल ने डिप्रेशन की वजह से सुसाइड किया है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। उधर, थाना कृष्णा गेट पुलिस ने भाई के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
कुरुक्षेत्र में डिप्रेशन के चलते अधेड़ ने लगाया फंदा:ड्राइंग रूम में पंखे से लटका मिला शव; मिग्री के दौरे से था परेशान
