प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने अपने घर के आगे लगा डंगा और आंगन पहले ही गिर गया था। जिसको लेकर उन्होंने पटवारी हल्का व प्रधान को सूचित कर दिया था। जिस पर पटवारी व प्रधान ने मौका पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर इन परिवारों को फौरी राहत के तौर पर तिरपाल दिए थे। परंतु गत रोज दोनों मकान गिर गए। प्रवीण कुमार व निर्मला देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया की इस समय रहने की भी समस्या हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का पड़ोस में एक मकान खाली पड़ा है उन्होंने हमें अपने मकान में रहने के लिए कहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मदद की जाए ताकि हम अपने मकानों की मरम्मत कर पाएं।
