इस छह सदस्यीय समिति की अध्यक्षता प्राणि विज्ञान विभाग की प्रो. नीता सहगल करेंगी। यह समिति मामले की जांच करेगी और यथाशीघ्र अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कमेटी को दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर के कमेटी जल्दी रिपोर्ट दे ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जा सकें।
जांच कमेटी में इसकी चेयरपर्सन प्रो. नीता सहगल के साथ डीयू की ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. ज्योति त्रेहन शर्मा को सदस्य सचिव बनाया गया है। उनके साथ हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रमा, पर्यावरण अध्ययन की प्रो. स्वाति दिवाकर, पीजीडीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दरविंदर कुमार और ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. अवधेश कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
