जींद : अमेरिका से डिपोर्ट हुए तीन युवकों को किया परिजनों के हवाले

Spread the love

अमेरिका से जिन्हें डिपोर्ट किया गया है उनमें जिले के गांव भैरवखेड़ा निवासी अजय, गांव निम्राबाद निवासी लभजोत सिंह, पिल्लूखेड़ा निवासी नवीन शामिल है। नवीन तथा लभजोत सिंह डोंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचे थे। जबकि अजय कनाडा वैध तरीके से गया था। बाद में वह अमेरिका पहुंच गया था। तीनों लगभग अढ़ाई साल से अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिक जाने के लिए तीनों से लाखो रुपये खर्च किए थे। हालांकि तीनों युवकों ने अभी तक किसी एजेंट के खिलाफ कोई शिकायत नही दी है।

रविवार को एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि विदेश जाना है तो वैध तरीके से जाएं। डोंकी रूट से विदेश जाना अपराध है। इस तरह की अवैध यात्रा न केवल आर्थिक हानि का कारण बनती है बल्कि जीवन को भी खतरे में डाल देती है। ऐसे मामले भी सामने आए हंै, जिसमें डोंकी के रास्ते में युवाओं को शारीरिक प्रताडऩा, धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। यहां तक कि जान तक गंवानी पड़ी है।