हिमाचल में 16 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, केलंग में माइनस में पारा

Spread the love

पिछले दिनों हुई बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई है, जिससे खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा। इसके अलावा लाहौल स्पिति के ही कुकुमसेरी में -0.6 डिग्री, ताबो में 1.5, कल्पा में 2.9 डिग्री, मनाली में 5.9, रिकांगपिओ में 6.3, नारकण्डा में 7.6, भरमौर में 8.1, पालमपुर में 9.5, कुफ़री में 9.9, सराहन में 10, शिमला में 11.5, सोलन में 11.6, जुब्बड़हट्टी में 12.2, कांगड़ा में 12.8, सुंदरनगर में 13.2, हमीरपुर व ऊना में 13.7, मंडी में 14.5 और बरठीं में 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।