सिरसा में चोरी करने आए नशेड़ी गाड़ी छोड़ फरार:आंगनवाड़ी केंद्र-पशुओं को बनाया निशाना, थाने की कार्रवाई शून्य; SP से मिले ग्रामीण

Spread the love

सिरसा जिले में कुछ नशेड़ी चोरी करते हुए पकड़े गए। नशेड़ियों ने पहले घर में बंधे पुशओं को और बाद में आंगनवाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उनको पकड़ने की कोशिश की, पर वह छुड़वाकर भाग गए। मगर नशेड़ी जाते समय अपनी गाड़ी वहीं पर छोड़ गए। आरोप है कि पहले भी गांव में चोरी हो चुकी है और इन्हीं लोगों ने वारदात की है। इसकी ग्रामीण ने पुलिस थाने में शिकायत की थी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। ऐसे में दोबारा शिकायत देने एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने उन पर सख्त संज्ञान लेने का आश्वासन दिया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। धिंगतानिया के नरेश ने बताया उस दिन वे नशेड़ी भाग गए, पर उनकी गाड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दी थी। अब तक किसी को नहीं पकड़ा है। नशे के लिए गांव में अक्सर चोरी शिकायत में गांव धिंगतानिया के व्यक्ति नरेश कुमार ने बताया कि तीन-चार लोग नशेड़ी है और नशे के लिए गांव में अक्सर चोरी करते हैं। इससे गांव के लोग तंग व परेशान हो चुके हैं। 9 तारीख को रात करीब 9.30 बजे तीन-चार लोग उसके घर में चोरी के इरादे से घुस गए और उनके पास तेजधार हथियार भी थे। घर में आते ही उन्होंने पशु को ले जाने की कोशिश करने लगे। पशुओं को ले जाते देख उसने देख लिया और वह पशुओं को बचाने को उनके पीछे भागने लगा। वह और आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो उनको आता देख वह भाग गए। डायल 112 पुलिस पर मिलीभगत का आरोप शिकायत में कहा कि उनके पास पिकअप गाड़ी नंबर HR 25F-0142 था, जो उसे छोड़कर वहां से भाग गए। उसने डायल 112 को सूचना दी और उन्होंने आकर छानबीन व चले गए। उसके बाद वह गांव में बने आंगनवाड़ी स्कूल में चले गए, जहां से अनाज की कुछ बोरी उठाकर ले गए। इस तरह की घटना को वह पहले भी अंजाम दे चुके हैं। 10 तारीख को पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसे शक है कि पुलिस की मिलीभगत है। इसके बाद एसएचओ को भी शिकायत दी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।