रायपुर : चालक महासंघ का अन‍िश्‍च‍ितकालीन स्‍थ‍ग‍ित, कलेक्‍टर से चर्चा के बाद न‍िर्णय

Spread the love

ड्राइवर महासंघ के सदस्यों ने बताया कि आज कलेक्ट्रेट रायपुर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि 6 या 7 नवंबर को शासन के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। तब तक आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। महासंघ ने अपनी सभी मांगें लिखित रूप में कलेक्टर को सौंप दी हैं।