शिवपुरी: अनियंत्रित डंपर गड्ढे में गिरने से ड्राइवर की मौत, झपकी आने से कंट्रोल खोया

Spread the love

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। डंपर क्रशर के लिए पत्थर निकालने जा रहा था। इस दाैरान चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हाेकर पानी के गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर मनोज पाल की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल बामोर गांव में पत्थर खदानों की कई लीज हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रशर संचालक लीज क्षेत्र के बाहर भी अवैध खनन कर रहे हैं। इसके कारण गांव के आसपास कई बीघा जमीन पर गड्ढे बन चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। शिकायतें कलेक्टर तक पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।