झालावाड़ हादसे के बाद डोटासरा ने स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए भेजा प्रस्ताव

Spread the love

डोटासरा ने पत्र में लिखा कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों व कस्बों में स्थित सरकारी स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक भवन जर्जर हालत में हैं। बारिश के मौसम में छतों से पानी टपकता है, दीवारों में सीलन व दरारें हैं, जिससे बच्चों और आमजन की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने आग्रह किया है कि विभागीय अधिकारियों से भवनों की स्थिति का विवरण तैयार करवाकर मरम्मत कार्यों के लिए विधायक कोष से बजट स्वीकृत किया जाए। डोटासरा ने प्राथमिकता देते हुए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और जन उपयोगी भवनों की दुरुस्तीकरण व सुरक्षा व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग की है।

डोटासरा ने इस पहल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि

“यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि हमारी जवाबदेही निभाने का है। आइए हम सब मिलकर कोशिश करें कि भविष्य में किसी स्कूल से चीखें न सुनाई दें, किसी मां की गोद सूनी न हो और किसी परिवार का चिराग न बुझे।” फिर झालावाड़ जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो। मेरे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेरे विधायक कोष से स्कूलों के भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं जन उपयोगी भवनों की प्राथमिकता से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण करने के लिए सीकर जिला कलेक्टर को बजट स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया है।