Snowfall in uttarakhand : घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. पहाड़ों में पाला गिरने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने की संभावना के चलते ड्राइवरों को सुबह और रात के समय यात्रा न करने या बेहद धीमी गति से चलने के निर्देश दिए गए हैं. हिल स्टेशन पर बर्फ पड़ने से पर्यटकों के चेहरे खिल सकते हैं. हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में घना कोहरा छाने का अनुमान है. पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की बारिश हो सकती है.
सर्द हवाओं के आगोश में दून घाटी, कोई घरों में कैद, किसी के चेहरे खिले
