क्या सच में घर की किस्मत बदल देती है? दरवाजे पर टंगी ये नाल

Spread the love

Black Horse Shoe Benefits: घोड़े की नाल घर में लगाने की परंपरा लोक मान्यताओं, वास्तु व्याख्याओं और विदेशी लोककथाओं से जुड़ी है. इसे नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और वास्तु दोष से बचाव का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक ग्रंथों में इसका सीधा उल्लेख नहीं है, लेकिन आस्था और विश्वास के कारण लोग इसे सौभाग्य और शांति से जोड़ते हैं. घोड़े की नाल में विश्वास की जड़ें प्राचीन यूनान से लेकर ईसाई धर्म तक मिलती हैं. ऐसी मान्यता है कि लोहा बुराई को दूर कर सकता है और घोड़े की नाल का अर्द्धचंद्राकार आकार उर्वरता और सौभाग्य का प्रतीक है. लोहे की घोड़े की नाल का इतिहास भारत के साथ-साथ अधिकांश पश्चिमी देशों में भी पाया जाता है.