गोरखपुर के बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आए डॉक्टर के भाई उमेश शर्मा (50) की भी देर रात एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बहन के घर होली मिलकर स्कूटी से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बेकाबू ब्लैक फॉर्च्यूनर की चपेट में आकर वह कोमा में चले गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। चार मार्च मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद छात्र की बॉडी रेलिंग पर 30 मिनट तक लटकी रही थी। वहीं हादसे के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नेता गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार किया। इस दौरान भी वह जींस के दोनों पाकेट में हाथ डालकर स्टाइल दिखाता रहा। गिरफ्तारी के अगले दिन उसने शाहपुर थाने में कपड़े चेंज किए और सफेद शर्ट में जेल जाते हुए दिखा। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कैबिनेट मंत्री के साथ कई रील बनाई है। लिखा- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। साथ ही खुद को सोशल मीडिया पर भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली बताता था। पहले आरोपी की 3 तस्वीरें देखिए लड़की को धमकाते हुए गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो मोहद्दीपुर-कौवाबाग हादसा सामने आने के बाद गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गालियां दे रही है। इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान एक लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। उमेश के डॉक्टर भाई ने तहरीर दी गीता वाटिका के पास रहने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार शर्मा ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। डॉक्टर ने बताया कि मेरे भाई प्राइवेट जॉब करते थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे एक लड़का और लड़की है। होली के दिन बड़े भाई शाहपुर में रहने वाली बहन के घर गए थे। वहां से होली मिलकर रात करीब 9:30 बजे वह घर के लिए स्कूटी से निकले। वह मोहद्दीपुर-कौवाबाग के पास पहुंचे थे। तभी रांग साइड से एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर लहराते हुए आई और उमेश शर्मा की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे वह उड़कर रेलिंग से जाकर लड़कर गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद से ही वह कोमा में चले गए थे। मीडिया में चल रही खबरों से फॉर्च्यूनर चालक गोल्डेन साहनी का पता चला। अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम ओवरब्रिज पर सामने से मारी टक्कर गोरखपुर में होली के दिन बुधवार रात 10 बजे मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई। छात्र होली पर दोस्त के घर गया था। रात में खाना खाकर हॉस्टल जा रहा था। ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र हवा में उछला और 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। 30 मिनट शव रेलिंग से लटका रहा। इसके बाद राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्र को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- प्रत्यक्षदर्शी बोले- फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों में हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। उसका हेलमेट दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। स्कूटी से गुजर रहे 50 साल के उमेश शर्मा भी फार्च्यूनर के चपेट में आए। जिसके बाद से ही वह कोमा में चले गए। एम्स में उनका इलाज चल रहा है। गुरुवार देर रात उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। माता-पिता का इकलौता बेटा था
आकाश पांडेय संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां माफी वार्ड नंबर 10 का रहने वाला था। पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है। आकाश की मां लीलावती देवी हाउस वाइफ हैं। आकाश मां-बाप के इकलौते बेटे थे। वह शुरू से ही पढ़ने में बहुत तेज थे। मौत की सूचना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों का कहना था कि गैर इरातन हत्या का केस है, कुछ ही दिन में बेल मिल जाएगी। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च सड़क हादसे में जान गंवाने वाले MBBS छात्र आकाश पांडेय को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुटे और हाथों में कैंडल लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया। कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डी साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों का कहना था कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई। ———————-
ये खबर भी पढ़ें
EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
फार्च्यूनर की टक्कर में डॉक्टर के भाई की भी मौत:गोरखपुर में खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख बताता था आरोपी, गिरफ्तारी के बाद भी रंगबाजी
