वरुथिनी एकादशी पर भूल कर भी न करें ये काम, रूठ जाएंगे भगवान, कुछ भी कर लो मानेंगे नहीं

Spread the love

Varuthini Ekadashi 2026 Rules : साल 2026 में वरुथिनी एकादशी 12 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी. इस एकादशी का व्रत विधि अनुसार करने और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की आराधना से अक्षय फल मिलता है. लोकल 18 से हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से कन्यादान और 10 हजार वर्षों की तपस्या के बराबर फल मिलने की मान्यता है. हालांकि व्रत से 24 घंटे पहले कुछ पदार्थों का सेवन वर्जित है. साधकों के मन में नकारात्मक भाव, दूसरों के प्रति ईर्ष्या, गलत भावना, मन में अपवित्रता आने से भी विष्णु भगवान नाराज हो जाते हैं.