अचानक भीड़ बढ़ने पर कुछ लोग 13 फरवरी को एएफसी गेट कूदकर बाहर निकले थे : डीएमआरसी
नई दिल्ली, 15 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन पर कुछ लोगों के जरिए एएफसी गेट को कूदकर पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस घटना को लेकर शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि एएफसी गेट पर अचानक भीड़ बढ़ने की वजह से कुछ यात्री कूदकर बाहर निकल गए।
डीएमआरसी के मुताबिक घटना 13 फरवरी की शाम को वायलेट लाइन पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की है। थोड़ी देर के लिए यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। उसके बाद कुछ यात्री बाहर निकलने के लिए एएफसी गेट को कूदकर पार कर गए। ऐसे यात्रियों को सलाह देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। यह घटना एएफसी गेट पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया थी।
—————
