रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह, पद्मश्री उषा बारले ने पंडवानी कार्यक्रम की दी रंगारंग प्रस्तुति

Spread the love

राज्यपाल ने सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।

दीपावली मिलन समारोह में पद्मश्री उषा बारले ने पंडवानी कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।