बलरामपुर : जिला पंचायत सीईओ पहुंची पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम घटगांव, स्व सहायता समूह से आर्थिक गतिविधियों की ली जानकारी

Spread the love

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बौधी को ड्रीप सिंचाई प्रणाली एवं अन्य कृषि लाभों से भी जोड़े ताकि बेहतर फसल उत्पादन हो। उन्होंने माँ काली स्व सहायता समूह के सदस्य महिलाओं से भी मुलाकात की जो वर्तमान में मध्याह्न भोजन योजना चला रही हैं। उन्होंने समूह की सदस्यों से उनकी मासिक आय के बारे में जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ ने समूह के सदस्यों को अन्य आय वर्धक गतिविधियाँ भी शुरू करने की सलाह दी ताकि वे अपने जीवन स्तर को और बेहतर बना सकें। जिला पंचायत सीईओ ने सबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समूह, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन समूहों की मदद करने के लिए और भी प्रयास करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बना सकें।