हरियाणा के नारनौल में जिला प्रमुख राकेश कुमार को 3 से 4 गाड़ियों में सवार युवाओं ने उसकी गाड़ी रोककर जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में जिला प्रमुख ने पुलिस में शिकायत दी है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला प्रमुख राकेश ने बताया कि वह बुधवार शाम को गांव जाट में किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। इससे पूर्व गांव गुवानी में भी कोई कार्यक्रम था। जब वह गांव जाट के कार्यक्रम में था तो घर से उसके पास फोन आ गया। जिसके बाद वह घर के लिए अपनी गाड़ी में ड्राइवर के साथ निकल गया। कार के आगो गाड़ी लगाकर रुकवाई उन्होंने बताया कि जब वह ताजपुर गांव के पास पहुंचा तो अटेली ताजपुर मोड पर उसकी गाड़ी के सामने 3 गाड़ियों में सवार करीब 6 से 7 युवाओं ने उसकी गाड़ी के आगे तीनों गाड़ी लगा दी। इन गाड़ियों में एक बोलेरो और एक डिजायर कार थी। जाती सूचक शब्द भी कहे जिला प्रमुख ने बताया कि गाड़ी राकने के बाद तीनों गाड़ियों से लोग उतरकर आए। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज किया। गाली-गलौज के दौरान उन्होंने जाति सूचक शब्द भी कहे। राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस बारे में थाने में दी गई शिकायत में नहीं लिखा है, हड़बड़ाहट में वो लिखना भूल गए। जान से मारने की धमकी दी राकेश कुमार ने बताया कि युवाओं ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने अटेली थाने में लिखित में शिकायत भी दी है। युवाओं ने जाते-जाते उनको देख लेने की भी धमकी दी है। कुछ युवाओं को जानता है जिला प्रमुख ने बताया कि वह कुछ युवाओं को जानता है, क्योंकि वे उसको कहीं न कहीं मिलते रहते हैं। इन युवाओं में 4 युवा ताजपुर गांव के रहने वाले हैं। अन्य युवाओं के बारे में उन्हें नहीं पता। पहले भी मिल चुकी धमकी जिला प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 6 महीने पहले भी इन्हीं युवाओं से जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। इन युवाओं को बाद में जमानत मिल गई थी।
महेंद्रगढ़ के जिला प्रमुख को मिली धमकी:कार के आगे लगाई 3 गाड़ी, 6-7 युवाओं ने की गाली-गलौज, पहले भी दी थी धमकी
