छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का खिलाड़ी चयन ट्रॉयल 11 जुलाई से शुरू

Spread the love

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का खिलाड़ी चयन ट्रॉयल 11 जुलाई से शुरू

रायपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की टीम में जगह बनाने के लिए 11 जुलाई से जिला क्रिकेट संघ का खिलाड़ी चयन ट्रॉयल शुरू होने जा रहा है।अंडर-14, 16, 19 और अंडर-23 के बाद सीनियर वर्ग के इस ट्रॉयल में इस बार 1100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आज जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला संघ ने ट्रॉयल ट्रॉयल जिला क्रिकेट संघ की तेलीबांधा मैग्नेटो मॉल के पास स्थित एकेडमी के इंडोर क्रिकेट फील्ड में लिए जाने की जानकारी दी है। इसमें बैटिंग-बॉलिंग और फील्डिंग में सभी क्रिकेटर्स की तकनीक देखने चयनकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह ट्रॉयल वर्ष 2026-27 के सत्र के लिए रहेगा। संघ के सचिव के मुताबिक इस साल अंडर-14 और अंडर-19 में आने वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक है।इसीलिए इन दोनों आयु वर्ग के लिए दो दिन ट्रॉयल रखा गया है। इनमें अंडर-14 का 11 व 12 जुलाई को दो-दो स्लॉट और अंडर-19 के लिए 15 व 16 जुलाई को दो-दो स्लॉट तय कर दिया गया है।