फतेहाबाद में बीजेपी के जिला संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त:अटल स्मृति वर्ष मनाएंगे; पूर्व पीएम की याद में होंगे कार्यक्रम

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने जिला संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की है। इनके नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष की ओर से हरियाणा सरकार में एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भारत भूषण मिड्‌ढा को जिला संयोजक बनाया गया है। भारत भूषण मिड्‌ढा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। इससे पहले वह जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। चार सह संयोजक भी बनाए गए इसके अतिरिक्त चार सह संयोजक भी बनाए गए हैं। पशुपालन एवं डेयरी प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल बैनीवाल, जिला महामंत्री विकास ललोदा, टोहाना ग्रामीण मंडल के प्रभारी विज्ञान सागर बाघला और मार्केट कमेटी के सदस्य रिंकू सिंगला को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। अलग-अलग होंगे कार्यक्रम​​ इन जिला संयोजकों व सह संयोजकों के नेतृत्व में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में स्व.वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक निर्णयों के बारे में आम जन को बताया जाएगा।​​​​​