श्रावण मास में हरियाली का संदेश: श्री गोविंद धाम में ग्यारह सौ तुलसी पौधों का वितरण

Spread the love

महंत अंजन कुमार गोस्वामी के पावन सानिध्य में हुए इस आयोजन के अंतर्गत श्री राधा गोविंद देव जी के “चाकर स्वयंसेवकों ” ने ग्यारह सौ पवित्र तुलसी पौधों का नि:शुल्क वितरण भक्तों को किया गया। तुलसी मां, जो हिन्दू संस्कृति में पवित्रता, स्वास्थ्य और आस्था का प्रतीक मानी जाती हैं, के पौधे श्रद्धा और उत्साह के साथ ग्रहण किए गए।

अपने आशीर्वचन में महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने कहा कि श्रावण मास भक्ति और सेवा का महीना है। इस माह में की गई सेवा का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। तुलसी माँ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध और जीवन को स्वस्थ बनाने का अद्वितीय साधन भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे घर-आंगन और वातावरण पवित्र एवं मंगलमय बने।

इस अवसर पर श्री राधा गोविंद देव जी के चाकर स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से तुलसी वितरण सेवा की।