उन्होंने जोर दिया कि सामाजिक दायित्वों को निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस पहल के बारे में उन्होंने बताया कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों की परेशानी को देखते हुए क्लब द्वारा यह मदद समय पर पहुंचाई गई है। उन्होंने आगे बताया कि कंबल वितरण के साथ-साथ, लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि राहगीरों और गरीबों को ठंड से बचाया जा सके।
यह क्लब का एक नियमित सेवा कार्य है। कम्बल वितरण के इस नेक कार्य के दौरान क्लब के अन्य सदस्य, जिनमें लायन विकास गुप्ता और आदित्य सोनी शामिल थे, संस्था के सदस्य काजल गुप्ता ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। लायंस क्लब छपरा टाउन की यह पहल निश्चित रूप से अन्य संस्थाओं को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
