उज्जैन के पंचमपुरा में मंदिर तोड़ने पर विवाद, पथराव:रहवासी आपस में भिड़े; एक पक्ष ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुलाया; सब इंस्पेक्टर घायल

Spread the love

उज्जैन के पंचमपुरा इलाके में हनुमान मंदिर तोड़े जाने को लेकर विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में बहस हो गई। इस दौरान हुए पथराव में सब-इंस्पेक्टर अंकित बनोध घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था। दरअसल, पूरा विवाद कॉलोनी के अतिक्रमण को लेकर है। यहां के लोगों ने मंदिर के विस्थापन की सहमति दे दी थी। लेकिन, 2 घरों में रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। उनके मकान भी अतिक्रमण की जद में आ रहे थे। ऐसे में शनिवार को जब कार्रवाई होने लगी तो इन दो परिवारों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता जेसीबी और अन्य मशीनों से हो रही कार्रवाई को रोकने लगे। तभी वे रहवासी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मंदिर के विस्थापन के लिए सहमति दी थी। दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से पथराव हो गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने भी कार्रवाई रोक दी। निगम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि पंचमपुरा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में झड़प में बदल गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रतिमाओं को दूसरे स्थान पर किया था स्थानांतरित बता दें, एक दिन पहले ही पंचमपुरा स्थित माताजी मंदिर की प्रतिमाओं को स्थानीय लोगों की सहमति से विधि-विधान पूर्वक दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया था। उस समय यह कार्य शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था। देखें तस्वीरें…