मंत्री विजयवर्गीय से बोले दिग्विजय- धन्यवाद ‘कलाकार’ जी:पब्लिक ने डिप्टी कमिश्नर को बाल्टी पर बैठाया; बदमाश भागा तो पीछे दौड़ी पुलिस धड़ाम से गिरी

Spread the love

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा। लंबे हाथ वाले कानून के कदम छोटे पड़ गए
कानून के हाथ लंबे होते है.. ये आपने कई बार सुना होगा। हम आपको जो घटना बता रहे हैं, इसमें भी कानून के हाथ लंबे ही साबित हुए, लेकिन कदम छोटे पड़ गए। फिर जो हुआ उसने पुलिस महकमे की फजीहत करा दी। वाकया धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन का है। जहां पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पिकअप के ड्राइवर को पकड़ा था। फिर उसे पुलिस वाहन में बैठकर थाने ले जाने की तैयारी थी। तभी आरोपी अपने आसपास मंडरा रहे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गाड़ी से उतरा और दौड़ लगी थी। पुलिस ने भी उसका पीछा किया। तभी एक पुलिसकर्मी धड़ाम से नीचे गिर पड़ा और आरोपी भागकर आगे निकल गया। हालांकि बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। कोई पुलिस की फिटनेस पर सवाल सवाल उठा रहा है। तो कोई लापरवाही बता रहा है। विजयवर्गीय को दिग्विजय सिंह ने दी शाबाशी
विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की जमकर तारीफ की तो दिग्विजय सिंह ने हाथों हाथ अपने अंदाज में उन्हें शाबाशी दे डाली। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर विजयवर्गीय के लिए लिखा- धन्यवाद ‘कलाकार’ जी। दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के उनके कार्यकाल के कामों की ऑन रिकॉर्ड तारीफ की थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह की महिमा अपरंपार है। मैं दिग्विजय सिंह जी की तारीफ करूंगा। राजनीतिक सौजन्यता क्या होती है ये हमने उनसे सिखी। विजयवर्गीय ने एक प्रसंग बताया कि उनके जबलपुर के कार्यकर्ता ओमकार तिवारी की तबीयत खराब हो गई थी, तब दिग्विजय सिंह ने तत्काल हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली भिजवाया था। दिग्विजय सिंह का यह स्वभाव रहा है कि कोई राजनीतिक विरोधी भी मदद के लिए उनके पास जाए तो वे बिना भेदभाव मदद करते हैं। इसमें खरी बात ये है कि विजयवर्गीय के मुंह से दिग्विजय की तारीफ यूं ही नहीं निकली। सियासी पंडित कहते हैं कि पर्दे के पीछे दोनों नेताओं ये दोस्ताना दशकों पुराना है। विजयवर्गीय को इंदौर की सियासत का भाई बनाने में दिग्विजय का बड़ा रोल है। खाद के लिए हंगामा-मारपीट के वीडियो प्री प्लान
खाद के लिए लंबी-लंबी लाइन, घंटों इंतजार, हंगामा, मारपीट.. इन्हें लेकर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने अजीब बयान दिया है। पहले तो उन्होंने साफ कह दिया कि खाद का कोई संकट ही नहीं है। फिर हंगामा-मारपीट वाले वीडियो को प्री प्लान बता दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि 100 किसानों के बीच 4-5 लोगों को जानबूझकर घुसा दिया जाता है, जो हंगामा करते हैं, थप्पड़ तक मारते हैं और फिर वीडियो वायरल किए जाते हैं। यह सब प्री-प्लान साजिश है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई एक किसान बता दो जिसने खाद नहीं मिलने के चलते फसल नहीं बोई हो। ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। खरी बात ये है कि कृषि मंत्री भले ही कुछ भी कहे। लेकिन आए दिन खाद के लिए लाइन में लगे किसानों की परेशानी, हंगामा, मारपीट की तस्वीरें आम हो गई है। जिन्हें मंत्री ने साजिश बता दिया। लेकिन केंद्र सरकार ने गलत सप्लाई और घटिया खाद बांटने के मामले में मध्यप्रदेश को दूसरे और तीसरे नंबर पर रखा है। बाकायदा इसके आंकड़े लोकसभा में पेश किए हैं। इस पर मंत्री कुछ नहीं बोले। पानी नहीं मिला तो खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन
रतलाम में पानी नहीं मिला तो जनता खाली बर्तन लेकर सड़कों पर आ गई। महापौर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रघुपति राघव राजा राम.. महापौर को बुद्धि दे भगवान.. गीत गाया। इधर, पब्लिक के प्रदर्शन की खबर सुनते ही पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर ने बाल्टी पर बैठ कर लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुना दी। महापौर तो मौके पर नहीं पहुंचे। लेकिन उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे इस समस्या के लिए किसी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हड़का रहे हैं। महापौर कह रहे हैं कि हमें बदनाम क्यों कर रहे हो, जनता को हमें जवाब देना पड़ रहा है।आप लोगों ने मेरी सुपारी ले ली है क्या। इनपुट सहयोग – अमन चौहान (धार), केके शर्मा (रतलाम) ये भी पढ़ें –
मामा बोले- चुप नहीं रहूंगा, मेरा नाम शिवराज सिंह है: दिग्विजय का अभी रिटायरमेंट का मूड नहीं 78 साल के दिग्विजय सिंह का अभी रिटायरमेंट का कोई मूड नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कथन के जरिए अपने मन की बात बयां की।​ इधर,​​​​​​ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद में फुल फॉर्म में नजर आए। उन्होंने कहा- मुझे चुप नहीं करा सकते। मेरा नाम भी शिवराज सिंह चौहान है। पूरी खबर पढ़ें