डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि सिविल अस्पताल करसोग में आभा आईडी द्वारा ऑनलाइन पर्ची की सुविधा पहले ही शुरू कर दी गई है, साथ ही एक्स-रे को भी डिजिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी मरीजों को कंप्यूटराइज्ड प्रिंटेड पर्ची प्रदान की जाएगी।
करसोग अस्पताल में डिजिटल कंप्यूटराइज्ड प्रिस्क्रिप्शन का ट्रायल रहा सफल
