दूसरे शहरों और राज्यों में रह रहे रांची के लोगों को दिवाली में घर आने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों से रांची आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। राजधानी, संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों में टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। रेलवे ने केवल दिल्ली से एक दिन के लिए ही स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो मांग के मुकाबले बहुत कम है। इस वजह से लोगों को वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना पड़ रहा है, लेकिन वहां भी राहत नहीं है। फ्लाइट के किराए सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना तक बढ़ चुके हैं। वहीं बसों और प्राइवेट गाड़ियों का किराया भी काफी बढ़ गया है। दिल्ली में काम करने वाले झारखंड के हजारों लोग दिवाली पर घर लौटना चाहते हैं, लेकिन सीमित ट्रेनों और बढ़ते किरायों के कारण उन्हें जबरदस्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने चुनिंदा रूटों पर ही स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जबकि झारखंड जैसे राज्यों की अनदेखी की गई है। जरूरत है कि रेलवे मांग के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाएं। महानगरों से ट्रेनें चलाई जाएं चेन्नई से रांची आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं 06063 सीबीई-धनबाद स्पेशल: 10, 17, 24 अक्टूबर को लंबी वेटिंग; 17 अक्टूबर को एसी क्लास में रिग्रेट। 06055 पोदानूर-बरौनी स्पेशल: 11, 18, 25 अक्टूबर को सभी क्लास में सीटें फुल। 13352 धनबाद एक्सप्रेस: पूरे अक्टूबर में वेटिंग; 15-18 अक्टूबर को थर्ड एसी में रिग्रेट। मुंबई से रांची आने वाली ट्रेनों का हाल 12811 हटिया एक्सप्रेस: अक्टूबर महीने भर सभी श्रेणियों में वेटिंग; स्लीपर में 50+ वेटिंग। 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस: 17 अक्टूबर को थर्ड एसी व स्लीपर में रिग्रेट, बाकी डेट्स में भी वेटिंग। 18610 रांची एक्सप्रेस: 17 और 24 अक्टूबर को सेकंड एसी में रिग्रेट, अन्य दिनों में सभी क्लास में वेटिंग। दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेनों में सीटों की स्थिति रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। फोटो: माणिक बोस 02878 रांची फेस्टिवल स्पेशल: 19 अक्टूबर को वेटिंग 160 तक पहुंच चुकी है। 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस: 17 व 18 अक्टूबर को सभी श्रेणी में रिग्रेट। 12826 झारखंड संपर्क क्रांति: 18 व 22 अक्टूबर को सभी क्लास में रिग्रेट। 12878 गरीब रथ: 16, 19, 21 अक्टूबर को रिग्रेट; 28 अक्टूबर तक सभी तिथियों में 100+ वेटिंग। 20408 रांची राजधानी एक्सप्रेस: 15 व 22 अक्टूबर को वेटिंग 100 से अधिक। बिहार से रांची आनेवाली ट्रेनों में भी सीट नहीं, फ्लाइट तीन गुनी तक हुई महंगी, जेब पर भारी पड़ रहा विकल्प
दिवाली में रांची आना मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग से बढ़ी यात्रियों की चिंता
