कोटद्वार लौट रहे व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत

Spread the love

मृतक योगेश शर्मा लक्सर में काम करता था और सोमवार को ट्रेन से अपने घर कोटद्वार लौट रहा था। अकोढ़ा खुर्द गांव के पास अचानक ट्रेन से गिरने पर उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।