सोनीपत के 10 कॉलेजों को DHE का नोटिस:वेबसाइट में स्टूडेंट हेल्पलाइन तक नहीं; एक ने डोमेन ही नहीं खरीदा, सुधार को दिए 24 घंटे

Spread the love

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में डिजिटल पारदर्शिता और सूचना प्रबंधन को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय (DHE) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोनीपत जिले के 10 राजकीय कॉलेजों द्वारा बार-बार निर्देशों के बावजूद अपनी आधिकारिक वेबसाइट अपडेट न करने पर निदेशालय ने उन्हें ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मंगलवार तक वेबसाइट दुरुस्त कर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई, तो संबंधित प्रिंसिपल्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रिंसिपल होंगे सीधे जिम्मेदार निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में यह साफ कर दिया गया है कि वेबसाइट को अपडेट रखना केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि अनिवार्य नियम है। आदेश के अनुसार, “निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि वेबसाइटों पर आवश्यक डेटा अपलोड नहीं किया जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज के मुखिया (प्रिंसिपल) की होगी।” इन 10 कॉलेजों को जारी किए गए नोटिस… निदेशालय की रडार पर सोनीपत के 10 कॉलेज आए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इन कॉलेजों में राजकीय कॉलेज बरौदा, राजकीय कॉलेज बारोटा, राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां, राजकीय कॉलेज गन्नौर, राजकीय कॉलेज जाखौली, राजकीय कॉलेज खरखौदा, राजकीय कन्या कॉलेज, मोहाना, राजकीय कन्या कॉलेज गोहाना, राजकीय कन्या कॉलेज मुरथल, राजकीय कन्या कॉलेज सोनीपत शामिल हैं। डोमेन तक नहीं खरीदा, कई सेक्शन पड़े हैं खाली जांच में सामने आया है कि राजकीय कॉलेज बरौदा ने तो अब तक अपनी वेबसाइट का ‘डोमेन’ (Domain) ही नहीं खरीदा है, जिससे कॉलेज की ऑनलाइन मौजूदगी शून्य है। वहीं, बरौटा और अन्य कॉलेजों की वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी नदारद है। जानें वेबसाइट पर क्या-क्या अधूरा है? पुराने निर्देशों की अनदेखी पड़ी भारी यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई है। इससे पहले निदेशालय ने 5 सितंबर को सभी प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर वेबसाइट अपडेट करने को कहा था। इसके बाद 8 सितंबर को रिमाइंडर भी भेजा गया और चेतावनी दी गई थी कि किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इन चेतावनियों को हल्के में लेना अब इन कॉलेजों के लिए मुसीबत बन गया है। कॉलेजों को सुधार के लिए 24 घंटे का टाइम निदेशालय ने अब अंतिम मोहलत देते हुए 24 घंटे के भीतर वेबसाइट को पूरी तरह क्रियाशील और अपडेट करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार शाम तक सभी संबंधित कॉलेजों को अपनी स्टेटस रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस बार किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त न की जाए और आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित हो।