धर्मपुर से हमीरपुर जा रही निजी बस मलबे में फंसी, 25 सवारियों को निकाला सुरक्षित

Spread the love

जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सांझा की। उन्हाेंने भगवान का शुक्र जताया कि बस में सवार लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इधर, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विनाश का यह सारा खेल नेशनल हाइवे 003 अटारी जालंधर हमीरपुर धर्मपुर कोटली मंडी मनाली लेह का निर्माण कर रही कंपनियों का रचा हुआ है। बारिश से यह मलबा नहीं आया बल्कि कंपनियों ने सड़क का मलबा नाले में डंप किया हुआ है, अवैध कटिंग कर रखी है, मलबा जहां तहां फेंका हुआ है, जो लगातार जानलेवा बना हुआ। यही मलबा बारिश के जरिए इस सड़क पर आ रहा है और पूरे क्षेत्र में जहां जहां से यह नेशनल हाइवे गुजर रहा है वहां पर हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि वह स्थानीय लोगों व संगठनों के साथ मिल कर लगातार इस मामले को उठा रहे हैं, इस बारे में बीते 23 जून को निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 अगस्त को सरकाघाट आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिल कर भी इस मामले को रखेंगे। कंपनियों की मनमानी ने लोगों को परेशान कर रखा है।