राजस्थान के चुरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सालासर धाम मंदिर में हरियाणा के हिसार से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई। परिवार का आरोप है कि वह साधारण श्रद्धालुओं की लाइन में खड़े थे। इसी दौरान वह अपने फोन से अपने एक बीमार रिश्तेदार को वीडियो कॉल पर बालाजी महाराज के दर्शन कराने लगे। परिवार का आरोप है कि 30 से 40 बाउंसरों ने फोन तोड़कर मारपीट की। महिलाओं को भी जमीन पर गिराकर पीटा गया। पास खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जब वह शिकायत लेकर थाने गए तो वहां भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उल्टा उनसे एक वीडियो बनवाया कि मंदिर में उनकी ही गलती थी। वहां हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। मंदिर में मारपीट की तस्वीरें… जानिए हिसार के परिवार ने क्या आरोप लगाए… बीमारी के कारण रिश्तेदार नहीं आया हिसार के राजगुरु मार्केट में दुकान चलाने वाले संजय ने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। उनका एक रिश्तेदार बीमार होने की वजह से मंदिर नहीं आ सका, इसलिए वे उसे वीडियो कॉल के जरिए दर्शन करवा रहे थे। वे किसी वीआईपी लाइन में नहीं, बल्कि साधारण श्रद्धालुओं की लाइन में खड़े थे। 30-40 बाउंसर्स ने किया हमला संजय ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फोन निकाला तो वहां तैनात बाउंसर्स ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने मोबाइल छीनकर फर्श पर दे मारा। जब परिवार ने विरोध किया तो करीब 30 से 40 बाउंसर्स इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिलाओं को धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। बाउंसर्स के पास कोई धारदार नुमा चीज थी। संजय ने भावुक होते हुए कहा, “हम श्रद्धा लेकर आते हैं, लेकिन यहां बाउंसर्स का व्यवहार भक्तों के साथ अपराधियों जैसा है। लेडीजों को नीचे गिराकर मारा गया, उन्हें पानी पिलाकर उठाना पड़ा।” थाने में डराकर वीडियो बनवाने का आरोप संजय ने बताया कि मारपीट के बाद जब परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो वहां का अनुभव और भी डरावना था। SHO ने उन्हें न्याय दिलाने के बजाय उल्टा धमकाया और कहा कि उन पर SC/ST एक्ट लगा दिया जाएगा। मंदिर से जुड़े 50-60 लोग वहां इकट्ठा हो गए और दबाव बनाने लगे। पीछा छुड़ाने के बदले उनसे जबरन एक वीडियो बनवाया गया, जिसमें उन्हें यह कहना पड़ा कि हमसे गलती हुई है और केवल मामूली धक्का-मुक्की हुई थी। ———————– ये खबर भी पढ़ें :- हिसार के मंदिर में बाउंसरों ने श्रद्धालुओं को पीटा, VIDEO:महिलाओं को धक्का मारा, पुलिस ने लाठी फटकारी; प्रबंधन बोला- दबंग घुस आए हिसार के बरवाला में शक्तिपीठ बनभौरी माता मंदिर में बाउंसरों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर दी। महिला और बुजुर्गों के साथ भी धक्का-मुक्की की। लोगों ने हंगामा किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारनी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
सालासर मंदिर में हिसार के श्रद्धालुओं से मारपीट,VIDEO:रिश्तेदार को वीडियो कॉल पर दर्शन करवा रहे थे, आरोप- बाउंसरों ने महिलाओं को जमीन पर गिराया
