देवनानी ने दिया विधानसभा कर्मियों को दिवाली का तोहफा

Spread the love

देवनानी ने पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी संस्था की कार्यकुशलता और गरिमा के आधार स्तंभ हैं। उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहे। उन्‍होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय एक परिवार की तरह कार्य करता है और प्रत्येक कर्मचारी का योगदान विधानसभा की सुचारु कार्यप्रणाली में अहम भूमिका निभाता है।

राजस्‍थान विधान सभा में दो वरिष्‍ठ उप सचिव, दो उप सचिव, पांच सहायक सचिव, चार अनुभाग अधिकारी, चार सहायक अनुभाग अधिकारी, एक मुख्‍य सम्‍पादक, एक सम्‍पादक, दो सहायक सम्‍पादक और एक अधिकारी को अतिरिक्‍त मार्शल पर पदोन्‍नत किया गया है। अधिकारी व कर्मचारियों ने अध्‍यक्ष देवनानी का आभार व्‍यक्‍त किया।