जनसंपर्क के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार धोखेबाज सरकार साबित हुई है। यह सरकार झूठ की नींव पर टिकी है। राज्य सरकार चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती है और सत्ता में आने के बाद चुप्पी साध लेती है।
उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में एक भी ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सभी क्षेत्र ठप पड़े हैं। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। राज्य की जनता भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।
साहू ने आगे कहा कि सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार, अपराध और दलाल फल-फूल रहे हैं। अधिकारी और बिचौलिये जनता की हक़ को लूट रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस सरकार के प्रति गुस्सा है। जनता ठगी और विश्वासघात से आहत है। घाटशिला की जनता इस उपचुनाव में अपने वोट से झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।
इस अवसर पर रामकुमार पाहन, मेनका सरदार, अभय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
