जींद : सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए है कृत संकल्प : डा. कृष्ण मिड्ढा

deputy-speaker-attended-the-district-level-kisan-s
Spread the love

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जो किसानों की 46 बागवानी फसलों का एमएसपी पर खरीदने का कार्य कर रहा है। जिला के एक लाख 31 हजार 629 किसानों के खाते में करीब 26 करोड़ 33 लाख रुपये की धन राशि बुधवार को डाली गई है। उन्होंने कहा कि अब तक किसान सम्मान निधि के तहत तीन लाख 90 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में भेजे गए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसान व्यापारियों के कर्ज के तले दबा होता था। प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन की आज सरकार किसानों के एक-एक दाने की खरीद एमएसपी पर करती है और 72 घंटे में उसकी फसल का पैसा उसके खाते में भेजने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर उचाना के विधायक देवेंद्र चर्तभुज अत्री, एडीसी विवेक आर्य, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. गिरिश नागपाल समेत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा सैंकडों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।