यूपी विधानमंडल के छठवें दिन बजट पर चर्चा हो रही है। विधानसभा में NDA के 288 विधायकों में से 60 विधायक और मंत्री भी सदन में मौजूद नहीं हैं। सत्ता पक्ष से ज्यादा विपक्ष के विधायक मौजूद हैं। सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बीच में हस्तक्षेप कर बचाव किया और जवाब दिया। इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क गए। सपा विधायक आरके वर्मा बोल रहे थे, तभी ब्रजेश पाठक खड़े हो गए। उन्होंने कहा- सीधे-सीधे सवाल आएंगे तो सीधे-सीधे जवाब देंगे। अगर राजनीतिक सवाल किया गया, तो हम राजनीतिक रायता फैला देंगे। इसी बीच सपा विधायक कमाल अख्तर खड़े हो गए। उन्होंने कहा- मंत्रीजी इतने बड़े पद पर हैं। इनसे मेरा सवाल है कि इनके विभाग में रायता कहां बनता है? इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- वे खाने-पीने की बात कर रहे हैं। यह सुनकर ब्रजेश पाठक मुस्कुराने लगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। सीएम ने 13 फरवरी को विधानसभा में इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना है। योगी सरकार ने 11 फरवरी को अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस चर्चा में खूब गहमागहमी दिखी। योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोला। पहली बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बात की। सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
डिप्टी सीएम बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे:सपा विधायक ने पूछा- रायता कहां बनता है; महिलाओं के लिए पेंशन का ऐलान करेगी सरकार
