लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग : उप मुख्यमंत्री

Spread the love

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, वोट चोरी या मतदाता सूची में हेरफेर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करता है। डिजिटल वोटर लिस्ट से पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा।

उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनकर लोकतंत्र को और मजबूत करें। इसके लिए 9650003420 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं बल्कि पूरे देश की है, और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आंदोलन से देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल का आरंभ होगा।