दीया कुमारी ने कहा कि छठ पर्व हमारी सनातन संस्कृति, सूर्य उपासना, आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अद्भुत प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। मैं भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करती हूं कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रकाश का संचार करें।
दीया कुमारी ने कहा कि, आप लोगों ने विधानसभा चुनाव में मुझे जीत दिलाई थी, अब मैं चाहती हूं कि बिहार चुनाव में भी एनडीए के प्रत्याशियों को वोट देकर सरकार बनाएं।
