हरियाणा में आज तीसरे दिन भी रात से ही घना कोहरा छाया है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है। खासकर हरियाणा के 5 जिलों- कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में गहरा कोहरा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पानीपत, सोनीपत में मंगलवार सुबह धुंध छाई है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश होगी, जिसके कारण नए साल पर हरियाणा में ठंड और बढ़ सकती है। नव वर्ष पर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है। वहीं, सर्दी के मौसम को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान कर चुकी है। कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नए साल के जश्न बीच करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार नए साल के जश्न के बीच मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार को तापमान की बात करें तो हिसार प्रदेश सबसे ठंडा रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म दिन सिरसा और भिवानी में रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की कमी आई है। एक्सपर्ट ने बताया आगे कैसे रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। परंतु 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध भी रहने की संभावना है। आने वाले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम…
हरियाणा में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कल रात से बूंदाबांदी के आसार, 1 जनवरी से स्कूलों में छुट्टियां
