यूपी में आज घना कोहरा छाया है। लखनऊ, झांसी, आगरा, अलीगढ़ सहित 30 जिले शुक्रवार सुबह से कोहरे की चपेट में हैं। अलीगढ़-झांसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है। तेज बर्फीली हवा से सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी महसूस हो रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा रहा। गाड़ियों से निकले लोगों के हाथ सुन्न हो गए। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह सड़कों के किनारे अलाव जलते दिखाई दिए। अगले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो प्रदेश में बुलंदशहर (8.6°C) सबसे ठंडा रहा। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात फिर से प्रभावित हुआ है। गोरखपुर, लखनऊ समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 20 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट भी लेट हैं। ठंड की वजह से रोडवेज बसें भी खाली ही दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना बनेगी। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया – अगले 24 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम की तस्वीरें- बड़े शहरों का हाल जानिए- लखनऊ : सुबह हल्की धुंध और कोहरे का असर रहा। बर्फीली हवा के असर से ठंड करकरार है। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी: लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि कल एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। आगरा : सुबह घना कोहरा रहा। बर्फीली हवा की वजह से गलन बढ़ गई। शहर में कम तो आउटर में ज्यादा कोहरा रहा। सुबह का तापमान लगभग 8 डिग्री रहा। ओस की बूंदें बारिश जैसी महसूस हो रही हैं। गोरखपुर: मौसम काफी ठंडा और गलन भरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों और सड़कों के किनारे अलाव जलाकर बैठे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 1-2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दिन में कोहरा भी छाया रहेगा। झांसी : सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी करीब 10 मीटर ही रही। न्यूनतम पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। इसके अलावा 15 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। अब बाकी शहरों की बात 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम जनवरी में सामान्य से 39% कम बारिश
इस बार जनवरी का महीना बारिश के लिहाज से फीका रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में लखनऊ में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस माह में 14.1 मिमी बारिश होती है। इस तरह राजधानी में सामान्य से लगभग 39 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश, तेज हवा और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान
कृषि विशेषज्ञों सिद्धार्थ सिंह ने बताया- तेज हवा के साथ अगर गेहूं की फसल गिर रही है तो दाने हल्के हो जाएंगे। इससे उत्पादन में 20% तक की कमी आ सकती है। गन्ने की फसल भी काफी हद तक गिर गई है, जिससे गन्ने के खराब होने और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। सरसों और सब्जियों की फसल को भी इस बारिश ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है। खेतों में अधिक पानी भर जाने से सरसों की फलियां जमीन पर गिर गई हैं, जिससे दाना खराब होने का खतरा है। वहीं सब्जियों की फसलों में जलभराव के कारण गलन की समस्या बढ़ गई है। खासतौर पर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यूपी में कोहरे की मार; जानिए कैसे बनता है कोहरा ———————– ये खबर भी पढ़िए- लड़कियां बॉयफ्रेंड से मिलने ‘कैद’ से भागीं: मथुरा में दुपट्टे की रस्सी बनाई, सीसीटीवी से छिपकर 35 फीट की दीवार फांदी मथुरा में 5 लड़कियां महिला आश्रय सदन से भाग निकलीं। दिन चुना 26 जनवरी, जब पूरा स्टाफ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से थक चुका था। रात में 10 बजे लड़कियां सदन की छत पर पहुंचीं। यहां से दुपट्टे और कंबल की रस्सी बनाकर 35 फीट ऊंची दीवार से नीचे उतर गईं। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, महावन लोकेशन से 4 लड़कियों को पकड़कर वापस आश्रम सदन में पहुंचा दिया। वहीं, नोहझील की रहने वाली एक लड़की 28 जनवरी को अपने घर से बरामद की गई। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी में फिर घना कोहरा, 3 दिन बारिश का अलर्ट:विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंची, बर्फीली हवा से कांपे लोग
