यूपी विधासभा के बाहर सपा विधायकों का प्रदर्शन:कोडीन सिरप के पोस्टर पहनकर पहुंचे, कहा- माफियाओं का कहर, सरकार नाकाम

Spread the love

यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सरकार आज 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। इससे पहले सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक हुई, जहां थोड़ी देर में बजट को मंजूरी दी जाएगी। विधानसभा में 11 बजे से 12:20 बजे तक प्रश्नकाल चलेगा। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का होने का अनुमान है। इसके बाद आठ विधेयक सदन में रखे जाएंगे। ‘वंदे मातरम्’ पर करीब चार घंटे चर्चा होगी। इस बीच सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अपने हाथ में कोडीन सिरप के पोस्टर ले रखे थे। कुछ ने पोस्टर पहन रखे थे। इन पर लिखा था- कोडीन सिरप बना जहर, माफियाओं का छाया कहर। कोडीन से मासूमों की जान गई। भाजपा की सरकार नाकाम है। सदन में क्या चल रहा है? नेताओं के बयान और जवाब पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें…